- Hindi News
- इधर, रिश्वत लेने के आरोपी सीनियर मैनेजर को भेजा न्यायिक हिरासत
इधर, रिश्वत लेने के आरोपी सीनियर मैनेजर को भेजा न्यायिक हिरासत
भ्रष्टाचार
फाॅलोअप
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का क्लर्क 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
जींद | विजिलेंसटीम ने शुक्रवार को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड कार्यालय में क्लर्क संजीव को 25 हजार रुपए की रिश्वत राशि समेत रंगे हाथों पकड़ लिया है। विभाग ने रिश्वत के आरोपी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें एक दिन पहले गुरुवार को नरवाना में एचएसडीआईसी का सीनियर मैनेजर अशोक भल्ला 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने पकड़ा था।
हिसार जिले के मय्यड़ गांव निवासी बिजेंद्र ने विजिलेंस को शिकायत देकर बताया कि मैंने भिवानी के बड़सी गांव में मैसर्स भोला ईंट भट्ठा लगाया हुआ है। अगस्त में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने भट्ठे को सील कर दिया था। बाद में हमने उसका जुर्माना भर दिया था। 25 नवंबर को भट्ठे को दोबारा शुरू करने के आर्डर प्राप्त हुए थे। ऑर्डर कॉपी लेने के लिए जब मैं बोर्ड के जींद कार्यालय में पहुंचा तो यहां मेरा संपर्क क्लर्क संजीव से हुआ। उसने ऑर्डर कापी समेत अन्य सभी कागजात देने की एवज में मेरे से 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग ने बिजेंद्र को एक-एक हजार के 25 नोट पाउडर हस्ताक्षर करके दे दिए। यह राशि क्लर्क संजीव को देने को कहा गया। इसके लिए विभाग ने इंस्पेक्टर अजायब सिंह के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नायब तहसीलदार लखबीर सिंह को साथ लिया। सुबह बिजेंद्र कोर्ट के सामने हुडा मार्केट स्थित पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में संजीव के पास पहुंचा और उसे रिश्वत के 25 हजार रुपए थमा दिए। इशारा मिलते ही विजिलेंस टीम मौके पर पहुंची और क्लर्क संजीव को पकड़कर उसकी तलाशी ली। इस दौरान क्लर्क के कब्जे से रिश्वत की राशि के वही नोट बरामद हुए। इसके बाद आरोपी संजीव को टीम विजिलेंस कार्यालय लेकर पहुंची। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। टीम में सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, एएसआई अनिल कुमार, बलजीत, ओमप्रकाश, एचसी कृष्ण सिपाही सुनील शामिल रहे।