पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की जान गई

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की जान गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलेवा | अलेवा-ढाठरथमार्ग पर एससीआर काॅलेज के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद से वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। दोनों वाहनों की टक्कर लगने के बाद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस तथा मृतक के परिजनों को दी।

घटना का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अलेवा निवासी के बिजेंद्र के तौर की हुई है।

अलेवा थाने में कार्यरत जांचकर्ता एएसआई सुलतान सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पता चला कि इस घटना में अलेवा निवासी बिजेंद्र की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।