पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता को तड़पता हुआ मिला था अमित, अस्पताल में तोड़ा दम

पिता को तड़पता हुआ मिला था अमित, अस्पताल में तोड़ा दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
40 डंडे मारकर युवक की हत्या

सिंधवीखेड़ागांव में पुरानी रंजिश की वजह से 22 वर्षीय युवक अमित की डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावर ने उस पर करीब 40 वार कर उसे अधमरा कर छोड़ दिया और भाग गया। बाद में हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर गांव के ही पड़ोसी प्रदीप के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिंधवीखेड़ा के दलसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 22 वर्षीय दत्तक पुत्र अमित पहले टाटा एस गाड़ी चलाता था। बताया गया है कि करीब ढाई साल पहले उसके पड़ोस से एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। इस पर पड़ोसियों ने अमित पर शक जाहिर किया था, लेकिन तीन दिन बाद वो घर गई थी। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन उसमें अमित का इस मामले में कसूर साबित नहीं हो पाया। बताया गया है कि उसी समय से गांव का प्रदीप उससे रंजिश रखे हुए था। करीब 15 दिन पहले भी अमित प्रदीप की बाइक की आपस में टक्कर होने से उन दोनों में कहासुनी हो गई थी।

जींद. अमितहत्या मामले की जांच करती पुलिस

सिंधवीखेड़ा के युवक अमित की डंडों की चोट के कारण मौत हुई है। उसके सिर में तो कोई चोट नहीं, लेकिन हाथ, पैर छाती के निचले हिस्से पर खूब डंडे मारे गए हैं। उसकी पसलियां तक टूटी हुई मिली हैं। पुलिस ने मृतक के पिता दलसिंह की शिकायत पर गांव के ही युवक प्रदीप को नामजद करते हुए उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। -विक्रमसिंह, सदरथाना प्रभारी, जींद।

लड़की भगाने के शक की रंजिश ने आखिरकार करीब ढाई साल बाद एक युवक की जान ले ली। गांव के दलसिंह की औलाद नहीं तो उसने अपने भाई के बेटे अमित को गोद लिया था। सोचा था बुढ़ापे में वो ही उसकी सेवा करेगा। मगर उसे क्या पता था कि उसके दत्तक बेटे का सुख भी वह नहीं ले पाएगा। भाग्य की विडंबना यह रही कि जिस इरादे से एक ताऊ ने अमित को अपना वारिस बनाने का सपना संजोया था वह पड़ोसी प्रदीप ने हत्या कर चकनाचूर कर दिया। बेटे की मौत पर सामान्य अस्पताल में पहुंचे दलसिंह के आंसू रूक नहीं पा रहे थे।

गुरुवार शाम को अमित गांव से रधाना की ओर जाने वाले