पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहादुर बेटियों को सम्मानित करने की उठाई मांग

बहादुर बेटियों को सम्मानित करने की उठाई मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | सामाजिकन्याय मोर्चा हरियाणा ने सीएम को ज्ञापन भेजकर रोहतक प्रकरण में बहादुर लड़कियों को न्याय देने की मांग की है। नेहरू पार्क में सामाजिक संगठनों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा बैरागी सभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र खटकड़ ने की। इसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे और सीएम को ज्ञापन देने का फैसला लिया गया। इसके बाद शहर में प्रदर्शन करते हुए सामाजिक संगठनों के लोग डीसी कार्यालय पहुंचे और मांगों का ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के पास भेजा। इस मौके पर महेंद्र सिंह पांचाल, नफे सिंह, देशराज सैनी, राजेश सैनी, टेकराम, सत्यनारायण, राज सुमेर, जय भगवान, ओमप्रकाश, रामगढ़, सुरेश बैरागी, रामचंद्र बैरागी मौजूद रहे।