बच्चे के अपहरण की सूचना पर दौड़ीं पुलिस
सेक्टर-7में सात साल के एक बच्चे के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। इस पर शहर पुलिस खूब दौड़ीं। हालांकि कुछ देर बाद बच्चे को ले जाने वाले उसे वापस छोड़ गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बच्चा वापस चुका था। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
शहर पुलिस को सूचना मिली थी कि राजा की कोठी के समीप सेक्टर-7 निवासी एक सात साल के बच्चे का स्कूल से आते समय बाइक सवार ने अपहरण करके ले गए हैं। इस पर पूरे जिले की पुलिस को बीटी कर अपहरणकर्ताओं को पकड़ने का मैसेज भेजा गया। बाद बताया जा रहा है कि अपहरण के कुछ समय बाद ही बाइक सवार बच्चे को उसी जगह पर छोड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बच्चा सकुशल पहुंच चुका था।
फिलहाल मामले की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है और इस मामले में कोई शिकायत भी पुलिस को नहीं दी गई है। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज रामनिवास ने बताया कि बच्चे को उसका कोई रिश्तेदार लेकर गया था, जिसे वह समोसा कुरकुरे खिलाकर वापस छोड़ गया। अभी मामले की छानबीन की जा रही है।