- Hindi News
- 51 लाख लोगों को भाजपा का बनाया जाएगा सदस्य
51 लाख लोगों को भाजपा का बनाया जाएगा सदस्य
सफीदों | प्रदेशभरमें 51 लाख लोगों को प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी छोटे बड़े नेताओं ने इस अभियान में अपनी आहुति डालना प्रारंभ कर दिया है। इसको लेकर शुक्रवार को सदस्यता जिला जींद के प्रभारी जिला महासचिव अमरपाल राणा ने कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में भाग लिया। राणा ने कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त करेगी। इस अवसर पर गुरप्रीत नत, एडवोकेट विजयपाल, श्रवण गर्ग, पूजा शर्मा, ओमव्रत शर्मा, मोहनलाल, बीरू थरेजा, नीरू थरेजा, हरजिंद्र खरकड़ा, सुरेंद्र जैन, करतार मलिक मौजूद रहे।
सफीदों. अग्रवालधर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अमरपाल राणा।