- Hindi News
- साइंस ड्रामा में एसडी स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही
साइंस ड्रामा में एसडी स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही
अलग-अलग जगहों से दो बाइक हुई चोरी
नरवाना | दिल्लीनेशनल साइंस सैटर में 9 से11 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय साइंस ड्रामा में एसडी पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्या अनिता मलिक ने बताया कि विद्यालय को ड्रामा सेय नो टू जंक फूड के लिए नार्थ जोन पर बैस्ट सक्रिप्ट अवार्ड मिला। इस प्रतियोगिता में नार्थ जोन के 8 राज्यों ने हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधक कमेटी के प्रधान भारतभूषण गर्ग, मैनेजर रोशनलाल मित्तल, मैनेजर मांगेराम सिंगला, सचिव रोहताश सिंगला ने इस उपलब्धि पर बॉयोलाजी लेक्चरर रितू गोयल म्यूजिक अध्यापक अरविंद टीम के बच्चों अक्षय, आदित्य, अमन, कार्तिक, दिव्यांशु, विपुल अखिल को बधाई दी।