- Hindi News
- अपने वायदे से मुकरे कृषि मंत्री ओपी धनखड़ : डूमरखां
अपने वायदे से मुकरे कृषि मंत्री ओपी धनखड़ : डूमरखां
वालीबॉल फुटबाॅल स्पर्धा में विजेता बना उचाना
उचाना | इनेलोके पूर्व किसान सेल के जिला महासचिव सत्ता डूमरखां ने कहा कि कृषि मंत्री ओपी धनखड़ अपने वायदे से मुकर रहे है। लोकसभा, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सत्ता में आने के बाद स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का वायदा किया था। आज केंद्र में छह, प्रदेश में एक महीने से अधिक का समय भाजपा को सत्तासीन हुए हो गया है। अब कृषि मंत्री कहते है स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के लिए बजट नहीं है। इससे साफ है कि वे अपने वायदे से मुकर रहे है। वे पुरानी मंडी में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।