पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं मिल रहा यूरिया खाद, किसान हो रहे परेशान

नहीं मिल रहा यूरिया खाद, किसान हो रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनदिनों गेहूं की फसल के लिए खाद की जरूरत है। सरकारी, प्राइवेट दुकानों पर किसान यूरिया खाद को लेने के लिए पहुंच रहे है। सरकारी, प्राइवेट दुकानों पर खाद होने के कारण किसान नरवाना, जींद सहित आस-पास के क्षेत्र में भी खाद लेने के लिए पहुंच रहे है।

किसानों का कहना है कि यह समस्या गेहूं की फसल में यूरिया खाद डालने का है। इस समय अगर खाद नहीं डाला तो गेहूं की पैदावार प्रभावित होगी।

किसानों ने जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध करवाने की मांग कृषि मंत्री ओपी धनखड़ से की है ताकि गेहूं की फसल का उत्पादन प्रभावित हो।

सोमवार को सकती है खाद

^12हजार के यूरिया बैग किसानों काे दिए जा चुके है। सोमवार को यूरिया खाद सकता है। किसानों को चाहिए कि वो जरूरत के हिसाब से खाद को ले। कई बार किसान एडवांस खाद लेने के साथ-साथ अपने रिश्तेदारों के यहां तक खाद के बैग पहुंचा देते है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिलने इसके लिए डिमांड के अनुसार जींद कार्यालय में अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। -दलजीतश्योकंद, मैनेजर,हैफेड सरकारी दुकान उचाना।

कई दिन से रहे मंडी

^गेहूंकी फसल के लिए यूरिया खाद लेने के लिए कई दिनों से मंडी पहुंच रहे है। यहां सरकारी, प्राइवेट दुकान पर खाद लेने के लिए बार-बार चक्कर काट रहे है। खाद कब आएगा इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। समय पर गेहूं की फसल में खाद नहीं डाला गया तो उत्पादन प्रभावित होगी। हर साल इस समय खाद की किल्लत होती है। -रामफल,किसान,करसिंधू।

किसान हो चुके हैं परेशान

^खादके लिए बार-बार मंडी आना पड़ रहा है। किसानों को डिमांड के अनुसार खाद नहीं मिल रहा है। जब भी खाद आता है अपने जानकारों को दे दिया जाता है। किसी किसान को एक बैग नहीं मिलता, जबकि सिफारिशों पर कई दर्जन बैग दे दिए जाते है। जिसको जितनी जरूरत हो उतना ही खाद देना चाहिए। खाद की किल्लत कई दिनों से चल रही है। -संतरा,किसान,अलीपुरा।