पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को आध्यात्मिक ऊर्जा की जरूरत : संतोष

बच्चों को आध्यात्मिक ऊर्जा की जरूरत : संतोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधारशिलापब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विविधता में एकता विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली विश्व की पहली महिला पदमश्री संतोष यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर सरिता मलिक बेरवाल खास मेहमान थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन संदीप सिहाग नेे की। निदेशिका अंजू सिहाग ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रिंसिपल साजी मॉन ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

पदमश्री विजेता संतोष यादव ने विभिन्न गतिविधियों में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज हमें आवश्यकता है कि अपने बच्चों को प्यार संवेदनाएं देने की। सकारात्मक आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रसार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जैसे हरियाणा के शहर के छोटे से गांव जूनियावाला से निकलकर जब वह विश्वस्तर पर अपना लोहा मनवा सकती हैं तो हर इंसान कुछ भी कर सकता है, बशर्ते इरादे नेक पक्के हो।

जींद. आधारशिला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणवी गीत पर नृत्य करते छात्र।