पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाधान के नाम पर मिलता है आश्वासन

समाधान के नाम पर मिलता है आश्वासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन द्वारा धमतान साहब के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगाए गए खुले दरबार से लोगों ने अधिक राहत महसूस नहीं की। धमतान गांव में खुले दरबार में आए लोगों ने दबी आवाज में कहा कि ऐसे कई दरबारों में वह गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं होता, केवल मिलता है आश्वासन। इसमें सभी अधिकारी लोगों पर सहानुभूति दिखाते हैं, लेकिन जब समस्या के निदान की बात आती है तो उनके कागजों को फेंक देते हैं। नफे सिंह ने कहा कि कई बार दफ्तरों के चक्कर काट चुके है, लेकिन अभी कोई समाधान नहीं हुआ। आज भी उन्होंने अपनी शिकायत डीसी के सामने रखी हैं। लोगों ने बताया कि अपनी समस्या का निदान करवाने के लिए वह शुक्रवार 11 बजे से ही स्कूल में बैठे हैं। डीसी साहब पौने चार बजे स्कूल में पहुंचे।

इधर,जींद में दस दिन के भीतर होगी अमरगढ़ गांव की बस सेवा बहाल

जिलाप्रशासन द्वारा धमतान साहिब गांव के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खुले दरबार का किसी को फायदा हुआ हो या नहीं, लेकिन अमर गढ़ गांव के लोगों की बरसों पुरानी मांग जरूर पूरी हो गई। खुले दरबार में पहुंचे अमरगढ़ के लोगों ने कहा कि डीसी साहब अफसरों के चक्कर काट कर तंग चुके हैं, लेकिन गांव में आज तक बस नहीं पहुंची। इस पर डीसी अजित बालाजी जोशी ने कहा कि 10 दिन के भीतर अमर गढ़ के लोगों को बस सुविधा मिल जाएगी।

पशुबीमा के लिए दिए चेक

डीसीने मुख्यमंत्री दुधारू पशु बीमा सुरक्षा योजना के तहत लोन गांव के संदीप कालवन गांव के राजेश को 40-40 हजार रुपए की राशि के चेक भी भेंट किए। उन्हें यह राशि भैंसों की अकाल मृत्यु होने पर उपलब्ध करवाई गई हैं। उपायुक्त ने विकलांग जनों की सुविधा के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर विकलांगों की पहचान के लिए उनके आस-पास शिविरों का आयोजन करते रहे।

डीसी ने खुले दरबार में आमजन से प्राप्त हुई बिजली, पानी, मकान निर्माण, मकानों की मरम्मत, विभिन्न योजनाओं के तहत दी जा रही पेंशन बनवाने, बिजली के तारों को ठीक करवाने पेयजल आपूर्ति तथा अन्य समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त गौरी पाराशर जोशी, नरवाना के एसडीएम सुमित कुमार, डीएसपी आदर्श दीप, डीईओ जोगिन्द्र हुड्डा, बीईओ बलजीत पूनिया, जोगिंद्र लोहान सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद