हसला की कल बैठक होगी
एडवाइजरी कमेटी की बैठक 16 को
जींद | कन्याभ्रूणहत्या को रोकने के लिए गठित एडवाइजरी कमेटी की बैठक 16 दिसंबर को सामान्य अस्पताल में शाम 3 बजे होगी। इसमें बालाजी अस्पताल को पूर्व में दिए गए कारण बताओ नोटिस की अनुपालना मेें आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गीता राम मेमोरियल अस्पताल सफीदों के केस तथा भविष्य में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के औचक निरीक्षण के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।