पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाप पंचायतें असंवैधानिक नहीं : सिवाच

खाप पंचायतें असंवैधानिक नहीं : सिवाच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | हिंदूमहासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कहा है कि खाप पंचायतें असंवैधानिक नहीं हैं। कानून मंत्री सदानंद गौड़ा द्वारा लोकसभा में दिए गया बयान गलत हैं। खाप पंचायतें जो फैसले लेती हैं। वे बुराइयों के खिलाफ लेती हैं। सिवाच शुक्रवार को अर्बन स्टेट में हिंदू सभा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खाप पंचायतें परिवार की मुखिया की तरह सोच समझ कर फैसले लेती हैं। सिवाच ने कहा कि पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल द्वारा हाल ही में स्कूल कॉलेजों में मल्टीमीडिया फोन, फेसबुक, वट्सएप सरकारी कार्यालयों में इनकी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए आला अधिकारियों को आदेश दिए जाने का हिंदू महासभा ने स्वागत किया है। इस अवसर पर हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ललित भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भारद्वाज कुंगड़िया, जिला हिंदू महासभा के अध्यक्ष कृष्ण सिंधू, मनोज शर्मा मौजूद रहे।

जींद. हिंदूमहासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच कार्यकर्ताओं के साथ।