पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले माह की पेंशन के लिए \"आधार\' जरूरी नहीं : डीसी

अगले माह की पेंशन के लिए \"आधार\' जरूरी नहीं : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | डीसीअजित बालाजी जोशी ने कहा कि अगले माह की बुढ़ापा पेंशन प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य नहीं है। जिन लोगों का अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है। उन्हें अगले माह की पेंशन बिना आधार कार्ड के ही मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आधार कार्ड बनवाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके अनुसार प्रत्येक गांव में आधार कार्ड बनाने वाला स्थाई सेंटर बनाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

उन्होंने जिला के लोगों को आश्वस्त किया है कि अगले गुरुवार से व्यापक स्तर पर आधार कार्ड बनाने की यूनिट स्थापित कर दी जाएगी। जिला प्रशासन प्रत्येक व्यक्ति का आधार कार्ड बनाने के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में पूर्व में आधार कार्ड बनाने का कार्य कर चुके युवाओं को भी आधार कार्ड बनाने के कार्य में शामिल किया जाएगा, उन्हें 13 दिसंबर को डीआरडीए सभागार में आमंत्रित किया गया है। आधार कार्ड बनाने के इच्छुक ऑपरेटर को प्रशिक्षण दे कर उन्हें रोजगार दिया जाएगा।