पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आॅनलाइन रजिस्ट्री से लगेगा भ्रष्टाचार पर अंकुश: सैनी

आॅनलाइन रजिस्ट्री से लगेगा भ्रष्टाचार पर अंकुश: सैनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जवाहर सैनी ने कहा कि प्रदेश में राजस्व विभाग के कार्य को और पारदर्शी एवं सुचारू बनाया जा रहा है। पिछली सरकार के दौरान रजिस्ट्रियों में भ्रष्टाचार होता था। पारदर्शी लाने के लिए अब प्रदेश में ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया लागू की जा रही है। इसकी फीस बैंक में जमा होगी और रजिस्ट्री लोगों को घर पर ही मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पटवारियों की जेब गर्म करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार का जनता की समस्याओं शिकायतों से कोई सरोकार नहीं था। वर्तमान सरकार लोगों की शिकायतों का निवारण करने के लिए संवदेनशील है। शिकायतों की जिला स्तर पर तुरंत सुनवाई करने के लिए हर जिले में सीएम विंडो स्थापित की जा रही है।