लापरवाही से बस चलाने के आरोप में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जुलाना | गतौलीगांव में रोडवेज बस ट्राॅली के बीच आने से घायल हुए तीन छात्रों के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को गढ़वाली गांव के अमरजीत, गतौली के साहिल तथा अंकित सोमवार को गतौली बस अड्डे से जींद से आगरा के लिए जा रही रोडवेज बस में सवार हुए थे। बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। बस अड्डे से थोड़ी ही दूरी पर बस की खिड़की में खड़े तीनों छात्र बस खड़ी ट्राॅली के बीच आकर घायल हो गए थे। छात्रों ने आरोप लगाया था कि गतौली बस अड्डे से निकलते ही अचानक चालक ने कट मारा और वह बस से गिरकर ट्राॅली से टकरा गए और घायल हो गए। यह सब चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। इसी मामले में पुलिस ने बस चालक राममेहर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।