नृत्य से दिखाई हरियाणवी संस्कृित
जींद | बराहखुर्द गांव के पास लोटस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजक पूनम आर्या, संरक्षक प्रवेश आर्या ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। समारोह में वर्ष 2014-15 में प्रथम रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें खरकरामजी की मनीषा, नेहा सैनी बराह कलां को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। खरकरामजी गांव की सरपंच कविता के पति सुरेंद्र गोयत भी विशेष मौजूद रहे। स्कूल प्रिंसिपल रमेश गौड़ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वो शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेकर अपना सर्वांगीण विकास करें।
जींद. लोटसस्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं।