पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां के जयकारे लगाकर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

मां के जयकारे लगाकर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. शहरमें मां के जयकारे लगाते हुए की नगर परिक्रमा और कलश यात्रा निकाली।

7100 कन्याओं का किया पूजन

यज्ञकी पूर्णाहुति पर नगर ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न विद्यालयों की 7100 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। शतचंडी हवन यज्ञ में रामप्रकाश काहनोरिया, अरुण कुमार जैन, सुरेश छात्तरिया, महावीर जैन, महेश सिंगला, सुनील शांडिल्य, सुशील सिंगला, मा. जय सिंह जागलान, राम स्वरूप बतरा, देश राज सिंधवानी, संजीव जिंदल, प्रवीण गर्ग, जय भगवान गर्ग समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया इस मौके पर पंडित नवीन शास्त्री ने बताया कि यह आयोजन नगर की सुख समृद्धि के लिए हर वर्ष मां के सभी भक्तों के सहयोग से किया जाता है।

गुप्त नवरात्र पर शतचंडी हवन

जींद| गुप्तनवरात्रों की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नगर परिक्रमा के दौरान महिलाओं ने शहर में कलश यात्रा निकाली। बैंड-बाजे के साथ महिलाओं ने भजन गाए और मां के जयकारे लगाए। इस मौके पर भाजपा नेता जवाहर सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कलश यात्रा की समाप्ति पर जयंती देवी मंदिर में लाला नंदलाल जिंदल ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। कलश यात्रा के बाद जयंती देवी मंदिर में शतचंडी हवन यज्ञ का आयोजन किया। इसका शुभारंभ एसडीएम योगेश मेहता ने आहुति डाल कर किया। यह यज्ञ 20 फरवरी तक चलेगा इसी दौरान 31 वेद पाठियों द्वारा प्रतिदिन शतचंडी यज्ञ हवन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...