कर्मचारी बोले- रोडवेज का निजीकरण नहीं करेंगे सहन
जींद | हरियाणारोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक मंगलवार को यूनियन कार्यालय पर डिपो प्रधान अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कर्मचारी संघ के महासचिव आजाद गिल ने शिरकत की।
बैठक को संबोधित करते हुए महासचिव आजाद सिंह गिल ने बताया कि सरकार की तरफ से प्रतिदिन रोडवेज के निजीकरण के बारे में की जा रही बयानबाजी का आल हरियाणा रोडवेज वर्कर ज्वाइंट एक्शन कमेटी विरोध करती है। रोडवेज का निजीकरण किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ज्वाइंट एक्शन कमेटी का 17 फरवरी को कार्यकर्ता सम्मेलन पानीपत की रोड धर्मशाला में होगा। इस अवसर पर सुरेश शर्मा, रणबीर खर्ब, राजकुमार ढुल, सुरेश खेड़ी, सुरेंद्र, रघबीर ढिगाना मौजूद रहे।
पानीपत में 17 फरवरी को कार्यकर्ता सम्मेलन