पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग

वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरीयरेलवे मजदूर यूनियन जींद ब्रांच द्वारा सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ मंगलवार को रेलवे स्टेशन जींद जंक्शन पर गेट मीटिंग की गई। इसमें रेल कर्मचारियों ने कम से कम बेसिक वेतन 26,000 हजार रुपए, पुराने भत्ते बहाल रखने, नई पेंशन स्कीम को खत्म करने एफडीआई को खत्म करने की मांग की।

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन दिल्ली मंडल के प्रधान राजेन्द्र सिंह राठी जींद ब्रांच प्रधान सुरेन्द्र गोयल ने सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के खिलाफ गेट मीटिंग में कर्मचारियों को आयोग की विसंगतियों बारे विस्तारपूर्वक बताया। इस अवसर पर मुकेश धवन, भंवर सिंह, हंसराज, हरिमोहन, देवेन्द्र कपूर, दीपक कुमार, स. दर्शन सिंह, विनोद समेत कई रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

जींद. रेलवेजंक्शन पर नारेबाजी करते रेल कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...