ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर सागर का स्वागत
जींद | महर्षिविद्यालय मंदिर स्कूल के सागर ने 4 से 7 फरवरी तक पूना में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो चैंपियनशिप के 35 आयुवर्ग भार में गोल्ड मेडल जीता है।
मंगलवार को जींद पहुंचने पर उसे बस स्टैंड से स्कूल तक बैंड बाजे के साथ ले जाया गया। इस प्रतियोगिता में 33 टीमों ने भाग लिया, जिसमें सागर को महाराष्ट्र कमिश्नर ने सम्मानित किया। स्कूल प्राचार्या अनीता शर्मा ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को सागर से प्रेरणा लेनी चाहिए।
जींद. विजेताखिलाड़ी सागर का स्वागत करते स्कूल स्टाफ सदस्य ग्रामीण