- Hindi News
- National
- समीर के दिल के अॉपरेशन को सृष्टि फाउंडेशन 14 को कराएगी पेंटिंग प्रतियोगिता
समीर के दिल के अॉपरेशन को सृष्टि फाउंडेशन 14 को कराएगी पेंटिंग प्रतियोगिता
जींद | सामाजिकसंस्था सृष्टि फाउंडेशन समीर के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 फरवरी को जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। यह प्रतियोगिता लॉर्ड शिवा पब्लिक स्कूल में होगी और इसमें जिले के सभी स्कूलों के बच्चे प्रतिभागिता कर सकेंगे।
सृष्टि फाउंडेशन के प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 4 से 12 सीनियर वर्ग में 12 से 15 आयु के बच्चे हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 50 रुपए है और प्रतियोगिता में पेंटिंग का विषय जूनियर वर्ग के लिए मनचाहा होगा और सीनियर ग्रुप को मौके पर ही प्रतियोगिता शुरू होने पर विषय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल को बाहर से बुलाया गया है। प्रधान कुलदीप जिंदल सृष्टि संयोजक डाॅ. विवेक सिंगला ने बताया कि इस चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पटियाला चौक पर रहने वाले विजय कुमार के पुत्र समीर के दिल के ऑपरेशन की सहायतार्थ किया जा रहा है। समीर का एक वाल्व खराब है और उसके ऑपरेशन पर पौने दो लाख रुपए खर्च आने का अनुमान है।