सर्व कर्मचारी संघ का त्रिवार्षिक सम्मेलन आज
जींद | सर्वकर्मचारी संघ का त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन शनिवार को नेहरू पार्क में होगा। इसमें जिले के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि केंद्रीय पदाधिकारियों की देखरेख में अगले तीन साल के लिए जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। जिला प्रधान रामफल दलाल ने बताया कि सम्मेलन में सरकार के चुनाव पूर्व किए गए वायदों को पूरा करने की मांग लेकर सभी विधायकों के ज्ञापन देने के बाद जन जागरण अभियान के तहत जारी हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा भी की जाएगी। सातवें वेतन आयोग में कर्मचारी विरोधी सिफारिशों के विरोधस्वरूप 17 फरवरी को दिल्ली में धरना दिया जाएगा।