पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुरीतियों को मिटाने के लिए दिलवाया संकल्प

कुरीतियों को मिटाने के लिए दिलवाया संकल्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया

{कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया

भास्करन्यूज | जींद

डीएवीस्कूल में शुक्रवार को संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। कार्यक्रम में कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

अध्यापकों ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों नैतिक कर्तव्यों के बारे में संकल्प दिलाए गए। हमेशा अपने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, समाज में बेटियों को सम्मान दिलाने एवं उन्हें शिक्षित करने भ्रूण हत्या, धूम्रपान, दहेज प्रथा को जड़ से समाप्त करने, जल का संरक्षण, स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे। प्लास्टिक के दुष्प्रभावों का प्रचार-प्रसार करेंगे एवं वातावरण के संतुलन को बनाए रखने हेतू प्लास्टिक बैग का प्रयोग नहीं करेंगे। प्राचार्य हरेशपाल पांचाल ने कहा कि युवा शिक्षित संस्कारवान होगा तो देश उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर होगा। लेकिन आज का युवा पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध में भटक जाता है।

जींद. डीएवीस्कूल में कुरीतियों के खिलाफ संकल्प लेते हुए विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...