जनवरी में जन्मी बेटियों का मनाया जन्मदिन
जींद | राजकीयकन्या माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जनवरी माह में जन्मी बेटियों का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में नवनिर्वाचित सरपंच ईश्वर नैन ने शिरकत की। उन्होंने केक काटकर नवजात बेटियों को आशीर्वाद शगुन दिया। इस मौके पर मिड डे मील में हलवा, छोले पुरी बनाई गई। सरपंच ने कहा कि बेटियों का सम्मान करें और बेटियों को खूब पढ़ाएं। बेटियां दो परिवारों को रोशन करती है। इसलिए बेटियों की महता को समझें और बेटियों को भी खूब प्यार दें। इस मौके पर स्कूल इंचार्ज अनुराधा, एसएमसी प्रधान राजपति, शीला, मुख्य शिक्षक कृष्ण मौजूद रहे।
बेटियों के जन्मदिन पर केक काटते सरपंच ईश्वर सिंह नैन।