बीईईओ समेत 14 को राज्यपाल 27 फरवरी को करेंगे सम्मानित
हरियाणाराज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की ओर से हर साल की भांति स्काउटिंग गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रुप लीडर विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में 27 फरवरी को वर्ष 2014-15 की उपलब्धियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें जींद की बीईईओ प्रणीता मधोक समेत 14 ग्रुप लीडर स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया जाएगा। विदित रहे, कब बुलबुल गतिविधियों में जिला जींद पिछले कई वर्षों से अग्रणी रहा है। जिसने राज्य राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड जीते हैं। जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ, भानमति राजेश दलाल के नेतृत्व में फिलहाल बच्चेे इन गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।
^स्काउट एंड गाइड्स गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जींद जिले के 9 ग्रुप लीडर 5 बच्चे सम्मानित होंगे। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल डाॅ. कप्तान सिंह सोलंकी सम्मानित करेंगे। इनमें जींद ब्लाॅक की खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रणीता मधोक भी शामिल हैं।\\\' -सतबीरसरोहा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।
जिले से बेस्ट कब बेस्ट बुलबुल : निखिलखरकरामजी स्कूल, स्वाति दनौदा स्कूल।
बेस्टस्काउट बेस्ट गाइड : पवनराजकीय सीसे स्कूल जींद, मनजीत राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल दनौदा।
रेंजर:मोनिकागवर्नमेंट गर्ल्स सीसे स्कूल जुलाना।
स्काउटमास्टर: जोरासिंह राजकीय सीसे स्कूल जींद, भूपसिंह राजकीय सीसे स्कूल नरवाना।
ग्रुपलीडर : जींदकी बीईईओ प्रणीता मधोक, इंदू श्योकंद प्रिंसिपल राजकीय गर्ल्स सीसे स्कूल उचाना।
आजाद सिंह लाठर प्रिंसिपल राजकीय गर्ल्स सीसे स्कूल जींद, प्रिंसिपल राजेंद्र आजाद राजकीय सीसे स्कूल नरवाना।
प्रिंसिपल जगबीर सिंह राजकीय सीसे स्कूल झांझ कलां, अध्यापिका कृष्णा देवी राजकीय गर्ल्स हाई स्कूल ललितखेड़ा।
शिक्षिका शैली राजकीय गर्ल्स सीसे स्कूल जुलाना।