जींद |भाणाब्राह्मण गांव में हेयर सैलून की दुकान का ताला
जींद |भाणाब्राह्मण गांव में हेयर सैलून की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया गया। भाणा ब्राह्मण निवासी प्रवीन ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव में हेयर सैलून खोला हुआ है। बीती रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर एक इन्वर्टर, बैटरी तथा म्यूजिक सिस्टम को चोरी कर लिया। चोरी की घटना का सुबह उस समय पता चला जब वह दुकान पर पहुंचा। पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।