पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हुड्‌डा सरकार में विकास नहीं, सिर्फ घोषणाएं होती थी : सैनी

हुड्‌डा सरकार में विकास नहीं, सिर्फ घोषणाएं होती थी : सैनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके खान एवं भू-विज्ञान राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सीएम मनोहरलाल के नेतृत्व में राज्य में किसी भी परियोजना की घोषणा उसका बजट तैयार करने के बाद की जाती हैं। जबकि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सिर्फ घोषणाएं ही की।

नायब सैनी शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी के घर पर जींद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने लोगों के हित में कोई विशेष कार्य योजना लागू नहीं की। वर्तमान भाजपा सरकार लोगों की अपनी सरकार है। किसी भी परियोजना की घोषणा करने से पूर्व उसकी व्यवहारिकता पर मनन किया जाता है और योजना की घोषणा से पूर्व उसके लिए पर्याप्त बजट की व्यवस्था की जाती है। इसके तत्पश्चात उसकी घोषणा की जाती है।

सैनी ने कहा कि जींद के बाईपास का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाएगा। जाट आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी 31 मार्च तक अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने दोहराया मुख्यमंत्री मनोहरलाल 36 बिरादरी के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखतेे हैं। इसलिए प्रदेश में समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित सुरक्षित हैं।

जींद. पत्रकारोंसे बातचीत करते खान एवं भू-विज्ञान राज्यमंत्री नायब सैनी।

खबरें और भी हैं...