बसंत पंचमी पर सरस्वती मां की पूजा का विशेष महत्व : शर्मा
जींद पांचवे गुप्त नवरात्रों एवं बसंत पंचमी के मौके पर शुक्रवार को जयंती देवी मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी सुभाष शर्मा ने कहा कि भगवती की उपासना का पर्व नवरात्र कहलाता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन मां सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व है उन्होंने बताया कि महायज्ञ के समापन पर 20 फरवरी को मंदिर में 7100 कन्याओं का पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा यज्ञ में राजेश शर्मा, अरुण जैन, सुनील, जय सिंह, विनोद, सोमबीर सिंह, राम स्वरूप, देश राज,सुशील, संजीव, सुशील, जय भगवान समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया।