तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी खरीददारों के नहीं बन पाए लाइसेंस
अलेवा | सितंबर2013 में मार्केटिंग बोर्ड ने 10 बूथों की खुली नीलामी की थी। बोली लगाकर बूथ खरीदने वाले व्यापारी को मंडी व्यापारी का लाइसेंस बनवाने की जिम्मेदारी हिसार मार्केटिंग बोर्ड के डीएमईओ रमेश गोदारा तथा जींद मार्किट कमेटी सचिव राधेश्याम द्वारा ली गई थी। लेकिन लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी खरीददारों के लाइसेंस नहीं बनवाए गए है। इससे व्यापारियों में सरकार तथा मार्केटिंग बोर्ड के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंडी बोर्ड के चीफ एडमिनस्ट्रेटर से व्यापारियों के लाइसेंस बनवाने का अनुरोध किया है।
मामलेके बारे में नहीं जानकारी, एसडीएम
^अलेवाअनाज मंडी में मार्किट कमेटी द्वारा बोली लगाकर खरीदे गए बूथ मालिकों के लाइसेंस बनवाने की किसी ने जिम्मेदारी ली थी। मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस बारे मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों से बात करने के बाद ही इसकी जानकारी दी जा सकती है। -योगेशमेहता, एसडीएम जींद