पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीईईओ से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

डीईईओ से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | सर्वकर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की मांगों को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। इसके बाद अध्यापक संघ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतबीर सरोहा से मिला। जहां कई मांगों पर सहमित बन गई। जिला सचिव संजीव सिंगला ने बताया कि जेबीटी सीएंडवी अध्यापकों की सीनियर कन्फर्मेशन लिस्टों के लिए आपत्तियां मांगी गई हैं। किसी भी टीचर को एतराज है तो वह संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रिपोर्ट करें। राज्य उपप्रधान महताब सिंह मलिक ने बताया कि अधिकारी ने भाषा अध्यापकों के पदों मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति सूची जल्द जारी करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर सतबीर शर्मा, भूप सिंह वर्मा, रोहताश आसन, रणधीर कुंडू, सतबीर सिंह मौजूद रहे।