स्वास्थ्य रक्तदान कैंप आज
सफीदों | हटकेश्वरयुवा समिति की ओर से शनिवार को हाट गांव के आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया जाएगा। जींद के कंडेला स्थित गंगापुत्र अस्पताल के चिकित्सक नि:शुल्क ग्रामीणों का चेकअप करेंगे। गांव के युवाओं द्वारा रक्तदान भी किया जाएगा। युवा समिति पदाधिकारी देवेंद्र, राजेश बूरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा शिविर में चिकित्सक डॉ. एसएम गर्ग, डॉ. एसके महापात्रा पहुंचंेगे।