पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 720 स्कूलों में परीक्षा, 2 लाख बच्चों ने हिस्सा लिया

720 स्कूलों में परीक्षा, 2 लाख बच्चों ने हिस्सा लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाके 720 स्कूलों में बुधवार को सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा आयोजित की गई। बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित परीक्षा में दो लाख बच्चों ने हिस्सा लिया।

डीएसपी सुरेश शर्मा ने जींद ब्लाॅक के दो दर्जन स्कूलों का दौरा किया। रोड सेफ्टी क्विज कंपीटिशन में पहला वर्ग में तीसरी से 5वीं कक्षा तक, दूसरे वर्ग में 6ठीं से 8वीं तक तथा तीसरे वर्ग में 9वीं से 12वीं तक स्कूली स्तर की परीक्षा हुई। परीक्षा का परिणाम स्कूल स्तर पर ही तैयार करके तीनों वर्गों के प्रथम, द्वितीय तृतीय आने वाली टीमों की ब्लाॅक स्तर पर 13 दिसंबर को परीक्षा ली जाएगी।

इधर,उचाना में 15 हजार बच्चों ने दी परीक्षा

बुधवारको जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 15 हजार 242 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजित करने का उद्‌देश्य विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करना है।

अलेवाक्षेत्रमें बुधवार को स्कूूली बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन परीक्षा आयोजित की गई। खांडा के भगवान परशुराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती पब्लिक स्कूल नगूरां, एससीआर गोहियां, डाहोला के न्यू प्रगति, पेगां के सीआर स्कूल महावीरा क्वाॅलिटी स्कूल अलेवा के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा समेत सभी स्कूलों के बच्चों ने परीक्षा दी। इस मौके पर कुलदीप दलाल, महावीर श्योराण, राममेहर, अनूप, पवन, विकास पंघाल, पुष्म रानी, सलोनी, गगनदीप कौर समेत सभी स्कूलों का स्टाफ मौजूद रहा।



नरवानामेंपुलिस विभाग शिक्षा विभाग की ओर से उपमंडल स्तर के राजकीय स्कूलों सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम का पाठ पढ़ाने के लिए परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा तीन वर्गों में गई, जिनमें कक्षा 3 से 5, कक्षा 6-8 कक्षा 9-12 शामिल थी।

सफीदों | बुधवारको क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों मेंं करीब 19 हजार बच्चों ने एक साथ रोड सेफ्टी क्विज कंपीटिशन में भाग लिया। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के बीईओ धन सिंह दलाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान नरेश बराड़ ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि यातायात