- Hindi News
- चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
आत्महत्या को मजबूर करने का एक और आरोपी पकड़ा
जींद | शहरपुलिस ने रोहतक रोड बाईपास के समीप तीन दिसंबर रात को फांसी का फंदा लगा आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी संदीप को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कैथल जिले के गांव रामगढ़ निवासी अजमेर ने चार दिसंबर को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा जगबीर (२३) चालक के तौर पर कार्य करता था। 3 दिसंबर रात को जगबीर ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। था। के चलते रोहतक रोड बाइ पास के निकट संदिग्ध परिस्थितियों के चलते कीकर के पेड़ से फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतक के पिता अजमेर की शिकायत पर गांव रामगढ़ (कैथल) निवासी कुलदीप, उसके भाई संदीप, कृष्ण, राजदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदीप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले मेंतीन आरोपी कृष्ण, राजदीप तथा कुलदीप को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच अधिकारी सूरजभान के अनुसार आत्महत्या के लिए मजबूर करने के एक आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे भी जेल भेज दिया गया।