घोषणाओं को लागू करे सरकार : बलराज
जींद | हरियाणामिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान बलराज देशवाल ने की। इसमें देवेंद्र खुंगा, अंग्रेज देवी, सीमा, रेनू, संतोष, राजेश खटकड़, धर्मेंद्र, संदीप, कृष्ण नेहरा, पवन कुमार सहित विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पूर्व सरकार द्वारा घोषित मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने की घोषणा को वर्तमान सरकार द्वारा समीक्षा के नाम पर टालमटोल करने का विरोध किया गया। मांग उठाई कि जो घोषणाएं पूर्व की सरकार द्वारा की गई हैं जिसमें कंप्यूटर प्रोफेशनल्स कर्मचारियों को नियमित करने, एसीपी में सुधार करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, कार्यालयों में रिक्त पड़े पदों को भरने, ठेका प्रथा पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर एसोसिएशन मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजेगी। मांगों को पूरा कराने के लिए बातचीत के लिए समय की मांग की जाएगी। इसको लेकर 3 जनवरी को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन करके आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
जींद. जिलाकार्यकारिणी मीटिंग में बोलते पदाधिकारी देवेंद्र खुंगा।