योग करने से बढ़ती है कार्यक्षमता : वीसी
जींद | चौधरीरणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मेजर जनरल डाॅ. रणजीत सिंह ने कहा कि योग करने से हमारे कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है। योग के कारण हमारे प्रधानमंत्री एक दिन में 13-14 घंटे कार्य कर सकते है, तो हम क्यों नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि योग और ओम का बहुत गहरा नाता है। ओम ध्वनि का उच्चारण करने से मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हमे अपने जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। वीसी डाॅ. सिंह बुधवार को पिंडारा के गुरुकुल विद्यापीठ में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को योग के महत्व बारे जागरूक कर रहे थे। इस मौके पर वीसी ने गुरुकुल के प्रिंसिपल राकेश वत्स को सम्मानित किया। मेजर जनरल ने एक नवंबर को स्वच्छ भारत अभियान में विद्यापीठ के सहयोग के प्रशंसा पत्र प्राचार्य को देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यापीठ के सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।
जींद. गुरुकुलविद्यापीठ में बच्चों को योग के टिप्स देते टीचर।