राज्यपाल सोलंकी आज नरवाना खटकड़ आएंगे
जींद | चौधरीछोटूराम की 135वीं जयंती नरवाना के छोटूराम पार्क में 12 फरवरी को मनाई जाएगी। जयंती कार्यक्रम में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। राज्यपाल इस कार्यक्रम में प्रात: साढ़े 11 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद राज्यपाल खटकड़ गांव में बनाए गए नवनिर्मित ग्राम सचिवालय का उद्घाटन करेंगे। राज्यपाल खटकड़ गांव में दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर पहुंचेंगे।