कविता में अमित, गायन में जसमीन रही प्रथम
जींद | राजकीयस्नातकोत्तर कॉलेज में युवा एवं सांस्कृतिक विभाग ने बसंत पंचमी उत्सव मनाया। उप प्राचार्य डाॅ. शमशेर सिंह मोर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के तौर पर डाॅ. देवेंद्र सिंह लाठर पहुंचे। संचालन डाॅ. सविता राणा ने किया। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती के नमन एवं वंदना करते हुए गीतों की प्रस्तुतियां दी। कविता प्रतियोगिता में बीए द्वितीय के अमित कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीएससी तृतीय के सोमेश ने द्वितीय एमए प्रथम की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम की जसमीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम की ज्योति ने द्वितीय बीकॉम प्रथम की सिमरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका अंजू मलिक, सुनीता दुग्गल, पुष्पा ने निभाई। इस अवसर पर वीना बहल, पुष्पलता, कुसुम, कीर्ति, रेखा परमार मौजूद रहे।