पूरी दुनिया में भारत सबसे सहिष्णु देश है : इंद्रेश
राष्ट्रीयसुरक्षा जागरण मंच (फैंस) संस्था की ओर से गुरुवार को नगर के ऐतिहासिक महाभारतकालीन नागक्षेत्र सरोवर हाल में ‘मां भारती के प्रति हमारा दायित्व’ विषय पर गुरुवार को चिंतन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एयर मार्शल आरसी वाजपेयी संस्था की राष्ट्रीय सचिव रेशमा एच. सिंह ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह जिला जेल जींद के अधीक्षक डाॅ. हरीश रंगा रहे। सम्मेलन में हरियाणा गोसेवा आयोग के सदस्य श्रवण गर्ग, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजबीर आंतिल, संस्था के प्रदेशाध्यक्ष वीके कपूर उपाध्यक्ष रीटा गोयल आदि ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि अज्ञान और अंधकार की मुक्ति के लिए आंदोलन की जरूरत है और इसके लिए हिंदू और मुसलमानों समेत सभी धर्मों पंथों, मत-मतांतरों के लोगों को एकसाथ मिलकर सद्मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे बड़ा सहिष्णु देश है। भारत में सभी धर्मों, जातियों पंथों का समावेश है। इस मौके पर काफी तादाद में नगर की विभिन्न सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सफीदों. इंद्रेशकुमार को सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी।