जींद बना इंटर जोनल महिला वालीबॉल चैंपियन
संतोष यादव ने कहा कि खेलों की तरफ लड़कियों का निरंतर रुझान बढ़ रहा है। खेल के क्षेत्र में निरंतर लड़कियां अब आने लगी है। अभिभावकों को चाहिए कि वो बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें विधायक प्रेमलता ने कहा कि जिस खेल को लेकर रूचि छात्राओं को होती है वो उस खेल को चुन कर उसे खेलें ताकि अच्छे परिणाम आए। प्रदेश सरकार गांव में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दे रही हैं। जो पंचायत साढ़े छह एकड़ जमीन देती है वहां खेल मैदान बनाया जा रहा है। खिलाड़ियों की प्रदेश में कमी नहीं है।
जींद जिले के साथ बीती सरकार में सौतेला व्यवहार होने के चलते यहां खेलों में सुविधाओं को लेकर ध्यान नहीं दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. रोहताश मलिक, बांगर शिक्षा समिति महासचिव हीरा लाल, डॉ. राजेश श्योकंद, कुमार अनिल, मिया सिंह श्योकंद, दिलबाग श्योकंद, धर्मेंद्र चहल, लीला पालवां, रामप्रसाद, राकेश उचाना मौजूद रहे।
उचाना. मेडलविजेता खिलाड़ी मुख्य अतिथि संतोष यादव,विधायक प्रेमलता।