पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनविरोधी फैसले वापस लेने के लिए सरकार को करेंगे मजबूर : सुमित्रा

जनविरोधी फैसले वापस लेने के लिए सरकार को करेंगे मजबूर : सुमित्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | महिलाकांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार हर दिन जनविरोधी फैसले ले रही है] जिससे आमजन प्रभावित हो रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाते हुए 13 फरवरी को विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में जींद शहर में जोरदार प्रदर्शन करेगी। प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा गुरुवार को जींद के कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इस मौके पर उनके साथ अखिल भारती महिला कांग्रेस की सचिव वीना देशवाल, जिला प्रधान रितु लाठर, किरण सैनी, स्नेहलता, सुनीता लांबा, शीला चहल आदि भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि हम सरकार को मजबूर कर देंगे कि वे बिजली बिलों में वृद्धि समेत सभी जनविरोधी फैसले वापस लेगी।

खबरें और भी हैं...