पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 फरवरी की रैली को लेकर भाकियू वर्करों ने किया कई गांवों का दौरा

18 फरवरी की रैली को लेकर भाकियू वर्करों ने किया कई गांवों का दौरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | ललकाररैली को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की प्रचार टीम ने जींद के कई गांव का दौरा किया। उन्होंने चंडीगढ़ में 18 फरवरी को होने जा रही रैली में हिस्सा लेने की लोगों से अपील की। प्रचार अभियान के दौरान किसान नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रचार टीम में भाकियू प्रदेश संरक्षक रामफल कंडेला, जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह घिमाना, युवा किसान नेता प्रदीप मिर्चपुर की अगुवाई में रामराय, पोखरी खेड़ी, घिमाना , बीबीपुर सहित कई गांव का दौरा किया। इस अवसर पर रामफल गुलकणी, प्रकाश बैण, सूरजाराम, मुकेश कुमार, बलजीत सिंह, राजू, रविंद्र कुमार, सतबीर सिंह, किताब सिंह मौजूद रहे।

जींद. रामरायमें सरकार के खिलाफ रोष जताते किसान।

खबरें और भी हैं...