चचेरे भाई दोस्त ने ही कुल्हाड़ी मारकर की थी पवन की हत्या
पहले आंखों में मिर्च डाली फिर ली पवन की जान
खानपुरगांव के युवक पवन की हत्या के मामले में पुलिस ने जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वे उसके पड़ोस में रहने वाले दोस्त हैं। खुलासा हुआ है कि दोनों दोस्त उससे रंजिश रखते थे और खेत में ले जाकर उन्होंने पहले पवन की आंखों में मिर्च डाली और फिर कुल्हाड़ी से सिर में वार कर दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ में लगी हुई है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पवन की हत्या रंजिश के चलते की है। पुलिस कॉल डिटेल के सहारे ही हत्यारों तक पहुंची। हत्यारों ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में खुलासा किया कि वह पिछले कई दिनों से मौत की नींद सुला देना चाहते थे जिसमें वह कामयाब भी हुए।
ऐसेदिया वारदात को अंजाम
पांचफरवरी को अमित पुत्र सरूपा ने पवन को फोन किया। फोन करके पवन को बताया कि खेतों में एक लड़का लड़की गए हैं। जाकर देखते हैं वह कौन हैं। पवन अमित और उसके चचेरे भाई मोनू के साथ खेतों में चला गया। खेतों में जाने पर अमित और मोनू ने पवन की आंखों में मिर्च डालने की कोशिश की लेकिन मिर्च उसकी आंखों में नहीं डाल पाए। जब पवन ने उनसे छुड़ाकर भागने की कोशिश की तो उन्होंने पीछे से पकड़ लिया और सिर में कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे पवन की मौके पर ही मौत हो गई। इस गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने पवन के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें आखिरी कॉल अमित के भाई बिट्टू के नाम निकली। बिट्टू का नंबर अमित प्रयोग कर रहा था। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन जब पुलिस ने थोड़ी सख्ताई दिखाई तो वह टूट गया और उसने पवन की हत्या करने की बात कबूल ली। पुलिस ने अमित पुत्र सरूपा और मोनू पुत्र रमेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
छह फरवरी को खेतों में मिला था शव
26वर्षीय पवन के पिता सैंसी निवासी खानपुर ने रविवार को सदर थाने में शिकायत दी थी कि उनका लड़का अचानक लापता हो गया है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। इसके बाद छह फरवरी शाम को पवन का शव खेतों में मिला। उसके सिर में चोट के निशान थे। शुरुआत पुलिस इसे हत्या का मामला नहीं मान रही थी। बाद में तीन गांवों की पंचायत एकत्रित हुए और पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इंकार कर दिया था। ग्रामीणों की मांग थी कि हत्या का केस दर्ज कर हत्यारोपियों को जल्द पकड़ा जाए। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जींद. आरोपयिोंको अदालत में पेश करते हुए।