नागरिक अस्पताल में शिविर में 400 लोगों की आंखों को जांचा
उचाना | नागरिकअस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 400 मरीजों के आंखों का चेकअप किया गया। 60 मरीजों को आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। इन मरीजों की आंखों का ऑपरेशन विभाग द्वारा करवाया जाएगा। मरीजों को नि:शुल्क दवा दी गई। डॉ. देवेंद्र बिंदलिश, डॉ. अतुल रांगी की टीम ने मरीजों के आंखों की जांच की गई। कैंप का शुभारंभ विधायक प्रेमलता ने किया। अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़ ने की।
विधायक ने कहा कि जिले भर में इस माह इस तरह के कैंप आयोजित स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जाएंगे। इसकी शुरुआत उचाना से हुई है। उन्होंने कहा कि आंखों को लेकर कभी भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इस तरह के कैंपों में लोगों को चाहिए कि वो पहुंच कर फायदा उठाए।
मोतियाबिंद वाले मरीजों का जींद नागरिक अस्पताल में होगा ऑपरेशन
डॉ. दीपा जाखड़ ने बताया कि जिन मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद मिला है उनका ऑपरेशन जींद के नागरिक अस्पताल में किया जाएगा। इसमें लगाए जाने वाले लैंस, दवाई, चश्मे सरकार की तरफ से मुफ्त उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर राज सिंह, राजबीर बेरवाल, डॉ. पालेराम, डॉ. सुशील गर्ग, डॉ. राजेश मित्तल, हरेंद्र डूमरखा, संजीव डूमरखां, ओमप्रकाश गुप्ता, श्रीकांत कहसून मौजूद रहे।