पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की आरक्षण अधिकार रैली आज

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की आरक्षण अधिकार रैली आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | 12फरवरी को मय्यड़ हिसार में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति आरक्षण अधिकार रैली करने जा रही है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान बिजेंद्र श्योकंद ने हरियल रेस्ट में हुई मीटिंग में बताया कि इस रैली में ओबीसी कैटेगरी से हटाए गए 6 जातियों जिनमें जाट, जट-सिख, रोड़, त्यागी, बिश्नोई मूला जाट सभी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। रैली का उद्देश्य उपरोक्त 6 जातियों को आरक्षण दिलवाने के लिए संघर्ष की रूपरेखा तैयार करना है। उन्होंने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले जिनकी नियुक्ति हो गई थी या जिनके पेपर पास हो गए थे, उन्हें नौकरी से वंचित रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला जींद की तरफ से हजारों की तादाद मेें मय्यड़ पहुंचकर सर्वसम्मति से जो फैसला होगा, उसके अनुसार काम करेगी तथा समर्थन देगी। इस अवसर पर दलबीर मोर, द्रवेश पुनियां, संजीव ढ़ाकल, बलराज राविश, पप्पू, जितेन्द्र बेलरखा, नरेन्द्र घनघस, राजीव श्योकंद, सेवा सिंह मोर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...