शहीद वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर 16 फरवरी को होगा समारोह
जींद | हिंदुत्वका अपमान करने वाले मुगल शासकों से लोहा लेते हुए बाल्यावस्था में ही हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमने वाले अमर शहीद वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस 16 फरवरी पर जींद का पंजाबी समाज पंजाबी जागृति मंच के तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन करेगा। पंजाबी जागृति मंच के महासचिव मुल्खराज कत्याल ने बताया कि शहर के पुराने बस स्टैंड के नजदीक पंजाबी धर्मशाला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पटौदी स्थित हरि मंदिर आश्रम के संरक्षक श्री श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेेव महाराज तथा सम्मानित अतिथि के तौर पर जींद के विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा, रोहतक विधायक मनीष ग्रोवर, पानीपत की विधायक रोहिता रेवड़ी, केयूके के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. अविनाश चावला, हरियाणा पंजाबी स्वाभिमान संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत बख्शी सहित समाज की कई हस्तियां शिरकत करेंगी।