पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो ट्रकों समेत चार वाहन चोरी

दो ट्रकों समेत चार वाहन चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | चोरोंने जिले में अलग-अलग स्थानों से दो ट्रकों सहित चार वाहनों को चोरी कर लिया है। संबंधित थाना पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायत पर चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी। छोटूराम काॅलोनी नरवाना निवासी रामनिवास ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस उसने अपना ट्रक नरवाना शांति फिलिंग स्टेशन के पास खड़ा किया था। जब वह वापस आया तो उसका ट्रक वहां नहीं था। दूसरी घटना के अनुसार गांव बड़ौदा निवासी रमेश का ट्रक गांव से चोरी हो गया। वहीं, गांव पीपलथा निवासी मनोहरलाल की बाइक अदालत परिसर से चोरी हो गई। मनोहर लाल किसी कार्य से अदालत परिसर गया हुआ था। उधर, झांझ गेट निवासी दीपक की बाइक भारत सिनेमा के पास से चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने बाइक मालिकों की शिकायत पर चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...