पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के पेपर पड़ गए कम

रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के पेपर पड़ गए कम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जरूरत 60 हजार, भेजी 26 हजार किताबें

डीएवी में नहीं हुई प्रतियोगिता परीक्षा

सड़कनियमों के जागरूकता फैलाने के प्रयास में जुटे पुलिस विभाग द्वारा रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इंतजाम आधे अधूरे रहे। कुछ स्कूलों को तो परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र मिल गए कुछ को कम प्रश्नपत्र मिलने से परेशानी हुई।

जिले के कई स्कूलों में तो विद्यार्थी बिना पेपर के इस परीक्षा में बैठ ही नहीं पाए। पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा के लिए पूरी व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे स्कूल संचालकों ने इसे लापरवाही बताया है। पुलिस विभाग द्वारा स्कूलों में उपलब्ध कराई जाने वाली रोड सेफ्टी नियमों की किताब की व्यवस्था भी पूरी नहीं हो पाई थी। (संबंिधतखबर पेज-16 पर भी)

हिसार रेंज के आईजी की ओर जींद जिले में रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी परीक्षा कराने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए थे। आईजी के निर्देशानुसार जिले के करीब 60 हजार विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए रोड सेफ्टी नियमों पर आधारित प्रश्नों की एक बुकलेट उपलब्ध करानी थी। पर विडंबना यह रही कि विभाग जिले के सभी बच्चों को यह पुस्तक ही मुहैया नहीं करा पाया। जिले के करीब 26 हजार विद्यार्थियों को ही यह किताब उपलब्ध हो पाई। बता दें पुलिस विभाग ने इस बुकलेट्स को शिक्षा विभाग को निर्धारित मूल्य पर दिलवाया था।

ग्रुप के बच्चे नहीं दे पाए परीक्षा

ग्रुपके तो पेपर ही नहीं मिले। ऐसे में तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थी तो सड़क सुरक्षा की प्रतियोगिता का पेपर देने से वंचित रह गए हैं। हमें पहले ग्रुप के केवल पांच पेपर ही मिले। तो पहले मैसेज था कहां मिलेंगे। स्कूल के विद्यार्थियों ने दूसरे तीसरे लेवल की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से दी है।\\\'

-ओमप्रभा,प्रिंसिपल, बालविकास सेकेंडरी स्कूल, जींद।

बीईओआॅफिस पर कम थे पेपर

हमारेयहां तो सिर्फ नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रोड सेफ्टी प्रतियोगिता के प्रश्नपत्र मिले थे। तीसरी से पांचवीं छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों को पूरे पेपर नहीं मिले, कुछ पेपरों की फोटोकॉपी कराकर खुद व्यवस्था करानी पड़ी। बीईओ आफिस की ओर से पेपर लेने का मैसेज आया था। मगर वहां कुछ ही पेपर मिल पाए।\\\'

-अनीताशर्मा, प्रिंसिपल,महर्षि विद्या मंदिर।

पुलिस विभाग की ओर से बुधवार को सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अव्य