- Hindi News
- महिला को एसएमएस भेजने के आरोपी को जेल भेजा
महिला को एसएमएस भेजने के आरोपी को जेल भेजा
जींद | महिलाके फोन पर एसएमएस भेजने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपी गांव शाहपुर निवासी धर्मबीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अर्बन एस्टेट निवासी एक महिला ने 13 सितंबर को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके मोबाइल पर पिछले कुछ दिनों से अभद्र भाषा में एसएमएस रहे हैं। एसएमएस अलग-अलग तीन नंबरों से किया जा रहा हैै। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मबीर को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।