- Hindi News
- अनियंित्रत गाड़ी पेड़ से टकराई, महिला की मौत
अनियंित्रत गाड़ी पेड़ से टकराई, महिला की मौत
अलेवा| जींद-कैथलसंपर्क मार्ग पर शामदों गांव के पास बुधवार दोपहर संतुलन खोने से टाटा गाड़ी पेड़ से जा टकराई। घटना में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जबकि चार साल की बच्ची घायल हो गई। रोहतक के महम निवासी चालक प्रताप सिंह अपनी माता रोशनी देवी बेटी जन्नत को लेकर कैथल ससुराल जा रहे थे। शामदो बस स्टैंड के समीप गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे पेड़ से जा टकराई। गाड़ी में फंसे महिला के शव को पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकलवाया।